संवाददाता
गोण्डा। मालवीय नगर के सखी बाबा आसूदा राम आश्रम में चल रहे सखी बाबा चालीहा महोत्सव में शिव शांति आश्रम लखनऊ के गद्दी नशीन संत शिरोमणि चांध्रु राम साहब का 75वां जन्म दिवस शहजादा साईं मोहनलाल के पावन सानिध्य में बड़ी ही धूमधाम एवं गर्मजोशी के साथ मनाया गया। सबसे पहले गुड्डू मर चौराहा से सखी बाबा आश्रम तक साईं के सानिध्य में शोभा यात्रा निकाली गई। उसके बाद आरती के माध्यम से अपने ईस्ट प्रभु झूलेलाल की वंदना की गई। तत्पश्चात भजनों की एक के बाद एक वृहद श्रंखला प्रस्तुत की गई, जिससे भक्तगण भाव विभोर हो उठे। कई भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। तत्पश्चात शहजादा साईं मोहनलाल ने अपने सत्संग में भक्ति, ज्ञान और सेवा की विस्तार से चर्चा की। भक्तों को निष्काम भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संत के जन्मदिन का केक काटने के साथ ही सिंधी समाज गोंडा के मुखिया राजकुमार ठक्कुर की पौत्री ईशिता ठक्कुर के जन्मदिन का केक भी साईं ने अपने हाथों से काटकर भक्तों को खिलाया। सबने जन्मोत्सव की एक दूसरे को खूब बधाइयां दी। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर भंडारे का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कुर, आसुदा राम सेवा समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी, सुशील रायतानी, गिरधर गोपाल रायतानी, रॉबिन ठक्कुर, अजय रायतानी, सनी लालवानी, प्रहलाद बलेचा, तरुण रायतानी, विकास धनकानी, विशाल धनकानी, शकुंतला रायतानी, पिंकी रायतानी, वर्षा रायतानी, शारदा रायतानी, दीपा लालवानी, सारिका बलेचा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बिना पंजीकरण के धान की विक्री नहीं कर सकेंगे किसान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
