जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के साइबर थाने द्वारा अज्ञात कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,48,583 रुपए में से 92,577 रुपये महज 24 घंटे में वापस कराये गये। इस त्वरित कार्रवाई पर शिकायत कर्ता द्वारा पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया गया। परिक्षेत्रीय आईजी डा. राकेश सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में साइबर अपराधां के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत परिक्षेत्रीय साइबर थाना टीम द्वारा अज्ञात काल के द्वारा भ्रमित कर ऐनीडेस्क के माध्यम से वादी मिठाई लाल निवासी इमिलिया गुरुदयाल, थाना कोतवाली नगर के खाते से कुल 1,48,583 रुपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए गये। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित नोडल व गेटवे से संपर्क कर कुल 92,577 रुपए महज 24 घंटों में वापस कराया गया। शिकायतकर्ता ने पैसे वापस आने के बाद साइबर थाना की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई एवं धन्यवाद दिया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आईजी डॉ राकेश सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय साइबर थाना टीम की प्रशंसा की गई और उन्हें शाबाशी दी गई।

यह भी पढ़ें : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो धरे गए
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
