Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: साइकिल लेकर घर से निकला किशोर लापता, मुकदमा दर्ज

Gonda News: साइकिल लेकर घर से निकला किशोर लापता, मुकदमा दर्ज

शुभम द्विवेदी

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बरवलिया कलहंसन निवासी एक किशोर गुरुवार की सुबह घर से साइकिल लेकर निकलने के बाद अब तक वापस नहीं लौटा है। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह का लड़का उज्जवल प्रताप सिंह (13) आज सुबह करीब पांच बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं होने पर उसकी खोजबीन शुरू कराई गई। सभी रिश्तेदारों व सगे संबंधियों में खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो इस स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई दी गई है। बताया जाता है कि उज्ज्वल घर से कुछ पैसे भी लेकर निकला था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस से परिजनों ने मदद मांगी है। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : ममता को सता रहा CM की कुर्सी जाने का डर!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular