Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सांसद ने कहा-जय हो अधिकारी की!

Gonda News : सांसद ने कहा-जय हो अधिकारी की!

संवाददाता

गोंडा। ‘कार्यकर्ता सुधर जाएं लेकिन अधिकारी न सुधरें।’ यह तंज शुक्रवार को कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिना नाम लिए किया। दरअसल, तरबगंज विधान सभा के अमदही धनईगंज में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा सांसद का काफिला बंधा-गभौरा मार्ग पर अचानक रुक गया। क्षतिग्रस्त सड़क की दशा देखकर वह भड़क उठे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि गभौरा मार्ग की बदहाली के बारे में वह निगरानी समिति की बैठक में दो बार मामला उठा चुके हैं। संभव है कि इस मार्ग के मरम्मत के नाम पर विभागीय अधिकारियों द्वारा धन भी आहरित कर लिया गया है। सांसद ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद वह बंधा-सरीफगंज मार्ग पर बनी पुलिया पर रुके। पुलिया पर स्थित गड्ढे को दिखाते हुए कहा कि इसमें कभी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चे व राहगीरों की इसमें गिर कर मौत भी हो सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नहीं जाग रहें हैं। उन्होंने कहा कि जय हो अधिकारी की.. जय हो लोक निर्माण विभाग की। इस प्रकार से सांसद ने आज एक तीर से कई निशाने साधे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पिछले दिनों ललितपुर में कहा था कि कार्यकर्ता दलाली छोड़ दे तो अधिकारियों को तो मैं सुधार दूंगा। राजनीतिक हल्कों में सांसद के इस वक्तब्य के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं।

यह भी पढें : बौद्ध परिपथ पर सड़क हादसा, छह की मौत, तीन जख्मी

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular