Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सर्व धर्म स्थल का फीता काटकर DM ने किया...

Gonda News : सर्व धर्म स्थल का फीता काटकर DM ने किया लोकार्पण

संवाददाता

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में नवनिर्मित सर्व धर्म स्थल का लोकार्पण मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के अध्यक्ष जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने महाविद्यालय की संस्थापक स्व. डा. कृष्णा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा शिक्षिका श्रीमती किरन पाण्डेय, श्वेता सिंह, श्रीमती गीता श्रीवास्तव एवं समता धनकानी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि एवं आगन्तुकों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं शिवानी, नवर्षि, शगुन, साक्षी, प्रज्ञा, मोनिका, दिव्यांशी, निधि, निशा, अपेक्षा, अर्पिता, अंशिका, पूजा एवं नन्दनी द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में छात्रा यशी तिवारी एवं प्राची शर्मा द्वारा सर्व धर्म सदभावना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व धर्म समभाव के अर्न्तगत मुख्य अतिथि को महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न धर्मों की वेश भूषाओं में धर्म चिन्ह भेंट किये।

यह भी पढें :  तीन DM समेत नौ IAS अफसरों के तबादले

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. उज्ज्वल कुमार ने अच्छी एवं सांस्कारिक शिक्षा पर प्रकाश डालते हुये छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिये शुभ कामनायें दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर एक है जो सभी धर्मों में व्याप्त है। अतः लोगों को धर्म में आस्था रखते हुये सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिये। कार्यक्रम का समापन ज्ञानस्थली गीत एवं राष्ट्रगान गाकर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत, श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. हरप्रीत कौर, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. अमिता श्रीवास्तव, डा. आशू त्रिपाठी, डा. नीतू सिंह, डा. रश्मि द्विवेदी, अनु उपाध्याय, सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, कंचन पाण्डेय, डा. साधना गुप्ता, डा. डी. कुमार, सुवेन्द्र वर्मा, चन्द्रपाल, हिमांशी शुक्ला, मंगली राम, वन्दना मिश्रा, वर्तिका श्रीवास्तव, सुमन सिंह, संध्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Gonda News : सर्व धर्म स्थल का फीता काटकर DM ने किया लोकार्पण

यह भी पढें :  इस IAS अधिकारी ने जताई अपनी हत्या की आशंका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular