Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सर्राफा की दुकान तक चोरों ने खोद डाली सुरंग

Gonda News : सर्राफा की दुकान तक चोरों ने खोद डाली सुरंग

संवाददाता

गोंडा। जिले के खरगूपुर कस्बे में पुलिस चौकी के निकट एक सर्राफा की दुकान में चोरी करने के लिए चोरों ने सुरंग खोद डाला। दुकानदार की सजगता से चोरी की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका। जानकारी के अनुसार, कस्बा स्थित गांधी चौराहा से बीरपुर जाने वाली सड़क पर पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर प्रमोद कुमार सोनी पुत्र राम प्रसाद सोनी की सर्राफे की दुकान है। चोरों ने उनके घर के सामने बनी नाली से दुकान के अन्दर तक लगभग पांच मीटर सुरंग खोद डाली। प्रमोद कुमार ने बताया कि दुकान के अन्दर सुराख देखकर उसका माथा ठनका और रोशनी में देखा तो नीचे सुरंग नजर आए। रात को परिजन लाठी डंडे लेकर अंदर बैठ गए, मगर लाइट जलने के कारण चोर खिसक गए। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि पुलिस की सतर्क गश्त के कारण चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पूर्व ही सभी सर्राफा कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए कहा गया था, मगर इन्होंने नहीं लगवाया था। अगल बगल के कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular