मनोज तिवारी
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भदेसर खजुरहट निवासी 12 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भदेसर खजुरहट निवासी आफरीन पुत्री हसमत अली को रविवार दोपहर घर के अंदर जहरीले सर्प ने डस लिया। बालिका को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में सुधार ना होने के चलते मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बालिका की हालत गंभीर होने के बावजूद जिला चिकित्सालय में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल सकी। जिला अस्पताल से उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में शाम को बालिका ने दम तोड़ दिया।
