संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कटरा घाट स्थित सरयू नदी में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव उतराता दिखा। सूचना मिलने पर पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को निकलवाकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज एक महिला का शव पन्नी व कफन में लिपटा हुआ देखा गया, जिसके साथ में महिला श्रृंगार के प्रसाधन भी रखे हुए थे। वहीं शव के सड़ने से दुर्गंध आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना हो सकता है। उक्त घटना के संबंध में लोगों द्वारा दो तरह की चर्चाएं की जा रही हैं कि महिला की मृत्यु के बाद रीति-रिवाज के साथ उसका जल प्रवाह किया गया होगा और नदी में जल अधिक होने के नाते शव तेज बहाव के चलते बहकर आया होगा। वहीं दूसरी ओर किसी अप्रिय घटना-दुर्घटना की भी बात हो सकती है। घटना के सम्बन्ध में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नदी में शव मिला है। शिनाख्त करायी जा रही है। बताते चलें कि सरयू नदी में अज्ञात लाशों के मिलने और लोगों के कूदने की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : PCS परीक्षा को लेकर UPPSC सख्त, परीक्षा केन्द्र बदला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
