Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण 31 अक्टूबर को

Gonda News: सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण 31 अक्टूबर को

संवाददाता

गोण्डा। अखण्ड भारत के प्रणेता, भारत रत्न पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर को पटेल सेवा संस्थान के प्रांगण में सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी पार्टी से गोण्डा सदर के प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि पटेल जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव की प्रेरणा एवं पूर्व मंत्री स्व. पण्डित सिंह की स्मृति में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा होंगे। कार्यक्रम में पटेल संस्थान की मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन भी उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव करेंगे। आयोजक सूरज सिंह ने बताया कि उनके पिता स्व. पण्डित सिंह का संस्थान से गहरा रिश्ता था। आयोजक ने बताया कि सरदार पटेल की तीन फ़ीट की भव्य प्रतिमा जयपुर से मँगाई गई है, जिसे छह फ़ीट के बेस पर स्थापित किया गया है। जयन्ती समारोह कार्यक्रम के लिए संस्थान को फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है। आयोजक सूरज सिंह ने कहा कि जनपद गोण्डा में पहली बार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस नाते पूरे जनपद के लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : त्रिभुवन सिंह ने सम्हाला PAC सेनानायक का पदभार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular