Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सरकार के खिलाफ शिक्षा मित्रों ने भरी हुंकार

Gonda News: सरकार के खिलाफ शिक्षा मित्रों ने भरी हुंकार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को गांधी पार्क में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल मौजूद रहे। शुक्ल ने कहा कि शिक्षामित्रों के लिए आगामी छह माह का समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें सभी को संगठित रहते हुए बहुत सूझबूझ के साथ संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर का कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 25.7.2017 को 137000 शिक्षामित्रों का समायोजन सरकार के लचर पैरवी के कारण निरस्त होने से प्रदेश के लगभग 5000 शिक्षा मित्र अवसाद में आकर दिवंगत हो गए हैं। उनके बच्चे आज बिलख रहे हैं। उन्हें सरकार द्वारा किसी प्रकार की सहायता राशि तो दूर, सरकार का एक भी प्रतिनिधि सांत्वना देने नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें : जब IPS वाले तेवर में दिखे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल

शिक्षामित्रों के मांगों के प्रति संगठन व सरकार के मध्य हुई वार्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें शासन स्तर के तीन आईएएस अधिकारी भी शामिल थे, किंतु तीन वर्ष बीत जाने के उपरांत भी उस रिपोर्ट को सरकार द्वारा सार्वजनिक करके लागू नहीं किया गया। जब भी विभागीय मंत्री सतीश द्विवेदी व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से वार्ता होती है, तो वही यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि प्रकरण मुख्यमंत्री के पटल पर है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा मित्रों के मामले को अपने संकल्प पत्र में भी शामिल किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बनारस में शिक्षा मित्रों को भरोसा दिलाया था, किंतु यह सब मात्र चुनाव तक ही सीमित रहा। 2017 में शिक्षा मित्रों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। किन्तु साढ़े चार वर्ष से अधिक बीत जाने के उपरांत भी सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया और इन्हें सामान्य अधिकार से वंचित किया गया।

यह भी पढ़ें : अज्ञात बीमारी से दो की मौत, छह से अधिक बीमार

जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने कहा कि शिक्षा मित्रों के सैलरी में कटौती की गई, न कि कार्य में परिवर्तन हुआ। शिक्षामित्र जैसे कार्य पूर्व में करते थे, उससे भी अधिक मनोयोग और मेहनत से प्रदेश के कोने-कोने में कार्यरत हैं। सरकार के पास आज भी समय है। मुख्यमंत्री से मांग है कि प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रों का समायोजन बहाल किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन अधिकार मंच के तहत गांधी पार्क से बाइक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर में मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें जनपद के शिक्षा मित्र अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। बैठक को जितेन्द्र प्रकाश ओझा, अभिमन्यु प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, वशिष्ठ कुमार पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, घनश्याम तिवारी, सुनील सिंह, तिलकराम वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, नकछेद सोनकर, इंदू पांडेय, शिव किशोर पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, राकेश सिंह, शिव कुमार जायसवाल, अवधेश कुमार मिश्रा, कन्हैया बक्स सिंह, राम प्रकाश, राकेश रंजन, मंगल प्रसाद, विजय कुमार दुबे, रामबदल शुक्ला, विनोद कुमार पांडेय, बैजनाथ तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, देवेंद्र प्रताप पांडे, चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार तिवारी, शिव प्रसाद जयसवाल, नवरंग वर्मा, शैलेश सिंह, हनुमंत लाल तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें : ब्लाकों में दिखने लगा CDO की सख्ती का असर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular