जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के थाना धानेपुर के ग्राम अहिरन डीह में रिटायर चपरासी की उसके ही बहू व बेटों ने हत्या कर दी। छोटे बेटे ने अपने ही सगे भाइयों, भाभी व भतीजों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर नमूने लिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हीरा लाल (65) भैया हरिभानदत इंटर कॉलेज धानेपुर से चपरासी के पद रिटायर होकर अपने पैतृक गांव में ही रह रहा था। मृतक के छोटे पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम पूरे पंडित वृंदावन के मजरा अहिरनडीह ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने माता-पिता को लेकर दवा कराने गोण्डा गया था और इसके बाद उन्हें अपने पैतृक गांव पूरे पंडित वृंदावन के अहिरनडीह में छोड़कर वापस गोण्डा चला गया। सोमवार की रात मां ने मोबाइल से सूचना दी कि जमीन के बंटवारे को लेकर राम सुरेश यादव पुत्र हीरालाल, प्रदीप यादव पुत्र हीरालाल, हरिशंकर यादव पुत्र प्रदीप यादव, विद्या देवी पत्नी राम सुरेश यादव, नंदकिशोर यादव पुत्र राम सुरेश यादव ने झगड़ा व मारपीट किया है और पिता को लेकर कहीं गायब हो गए। सूचना पाकर वह तुरंत अपने पैतृक गांव पहुंचा और खोजबीन करने लगा। उसे पिता का शव दशरथ लाल के खेत में चित पड़ा मिला। उनके सिर से खून बह रहा था और मांस के चीथडे आसपास पड़े हुए थे। युवक ने बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : कल निपटा लें जरूरी काम, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
