संगठन ने डीजी बेसिक शिक्षा को दिया बधाई
संवाददाता
गोण्डा। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद के निर्देश पर ब्लॉक संसाधन केंद्रो पर तैनात समूह घ के कर्मचारियों का प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उच्च योग्यता धारी व कम्प्यूटर जानकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महानिदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाये जाने का निर्देश दिया गया था। इस क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति के आदेश पर एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण ओके अनोस इन्फोटेक मे कराया जा रहा था। प्रशिक्षण के समापन पर शनिवार को कर्मचारियों ने संगठन के मंडल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र की उपस्थिति में संस्था के प्रशिक्षक सहित अन्य कर्मचारियों को माल्यार्पण कर व बुकलेट भेंटकर सम्मानित किया गया। मिश्र ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी व महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षित कर्मचारी अपनी पूरी योग्यता व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव सुनील श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, सुनील कुमार गोस्वामी, अमरेंद्र यादव, अवनीश दुबे, नीतू पाठक, विजय प्रकाश पांडेय, मनीष कुमार, राकेश कुमार सोनकर, राम जीवन, सूर्य प्रकाश पांडेय, हरीश मिश्रा, विजय प्रकाश पांडेय, अनिल पाठक सहित तमाम कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
