लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों की प्रेस को देंगे जानकारी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोस्टर के अनुसार उनके व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से जन सामान्य को दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारीयों को निर्देशित किया है कि वे संपूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति समय अपराहन दो बजे के उपरांत संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी अधिकारी द्वारा तहसील में मीडिया ब्रीफिंग की जाए तथा इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें : गीला अथवा गंदा धान भी खरीदने से मना नहीं कर सकेंगे केन्द्र प्रभारी
उन्होंने बताया कि मीडिया ब्रीफिंग में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, आईजीआरएस विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आयोग, शासन, आयुक्त व अन्य संदर्भ के निस्तारण की स्थिति, मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची पुनरीक्षण, 18-19 वर्ष उम्र ग्रुप के मतदाता, ईपी रेसियो, जेंडर रेसियो, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के सत्यापन की स्थिति, दिव्यांग जनों के मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने की प्रगति तथा मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का विवरण आदि का उल्लेख किया जाएगा। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाए। जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड की प्रगति, विशेषता श्रमिक अंत्योदय कार्ड धारकों एवं अन्य को जारी कार्ड विशेष का कारण कोविड-19 वैक्सीनेशन (प्रथम व द्वितीय डोज) की प्रगति संबंधित एसीएमओ या सीएचसी अधीक्षक प्रस्तुत करेंगे। ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, श्रमिकों मनरेगा, रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, आशा बहुए, आशा संगिनियां एवं नगर क्षेत्र के असंगठित मजदूरों के पंजीयन की स्थिति खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, एबीएसए, सीएससी अधीक्षक से सूचना प्राप्त कर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि धान खरीद में किसानों के पंजीयन की स्थिति, क्रय केंद्रों के संचालन व भुगतान की स्थिति सहायक विकास अधिकारी (कृषि), पूर्ति निरीक्षक, एआरओ मार्केटिंग इंस्पेक्टर, एएमओ से सूचना प्राप्त कर प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : घटिया स्कूल भवन बनवाने वाले प्रधानां व शिक्षकों की तय होगी जवाबदेही
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
