Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: समाज कल्याण मंत्री ने दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

Gonda News: समाज कल्याण मंत्री ने दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में गांव-गांव चल रही विकास की लहर-रमापति शास्त्री

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार के सा़ढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि सात-आठ वर्षों से केन्द्र सरकार और सूबे की सरकार द्वारा देश और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अनवरत प्रयासरत रहने के फल स्वरूप महज साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकार द्वारा विकास के सभी पहलुओं पर बहुत ही तेज गति से कार्य किया गया है, जिसमें स्थानीय स्तर पर विकास के कार्यों समेत राष्ट्रहित और गौरव के अनेक काम शामिल हैं। मनकापुर विधानसभा में कराये गये कार्यों की चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि निस्संदेह इस विधानसभा के काल खण्ड में कराये गये कार्य तुलनात्मक रूप से बहुत व्यापक और विस्तृत हैं, जिसका ब्यौरा बिन्दुवार मौके पर उपलब्ध कराया गया। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत आधारभूत ढांचों का चतुर्दिक विकास मनकापुर क्षेत्र में कराया गया है। इस कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि मनकापुर विधानसभा के ब्लाक नवाबगंज के लगभग सम्पूर्ण भूभाग को अध्योध्या विकास प्राधिकरण में शामिल कर लिया गया है। अब तक बाढ़ का दंश झेल रहे सरयू के इस पार माझा क्षेत्र का विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र में शामिल कर लिये जाने से वैश्विक पहचान दिलाने के साथ विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति के किये तीन टुकड़े

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत अभियान सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापार मानधन, अमृत योजना, नमामि गंगे परियोजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,सांसद आदर्श ग्राम योजना, महिला सुरक्षा एवं विकास, मिशन इंद्रधनुष, प्रकाश पथ, ऊर्जा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कौशल भारत योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना व उड़ान योजना आदि क्षेत्रों में प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किए है। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विधानसभा मनकापुर में 9727 आवास बनाए गए हैं तथा शहरी आवास योजना में 935 जिसमें 642 पात्र का भुगतान पा चुके हैं। विधानसभा मनकापुर में विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत विशनोहर पुर में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया। महिला सुरक्षा के लिए पास्को से जुड़े मामले की त्वरित सुनवाई हेतु उत्तर प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जा चुके हैं। नगर पालिका नवाबगंज में छुट्टा जानवरों के लिए कान्हा गौशाला (लगभग 100 पशु) का निर्माण ग्राम कल्याणपुर में कराया गया है। श्रम विभाग द्वारा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण ग्राम सिसवा मनकापुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 261 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जिले में राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन 107964 लोगों को पेंशन दिया गया तथा अनुसूचित जाति अनुदान में 632 कन्याओं का विवाह मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के अंतर्गत दिया गया। विकास खंड वजीरगंज के ग्राम सभा वजीरगंज में विद्युत उप केंद्र की स्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मंत्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : गरीब कल्याण मेले को लेकर DM ने की तैयारी बैठक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular