Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: समाजसेवी ने गरीब छात्राओं व मज़दूरों को बांटी साइकिल

Gonda News: समाजसेवी ने गरीब छात्राओं व मज़दूरों को बांटी साइकिल

नवरात्रि में नई साइकिल पाकर छात्राओं के खिल उठे चेहरे

अतुल तिवारी

उमरीबेगमगंज, गोण्डा। गरीब निर्धन मजलूम लोगों को जीविका कमाने में सहयोग करना समाज के समर्थ व्यक्तियों का धर्म है। हमने इसी भावना को लेकर मजदूरों और सिर पर सामान रखकर फेरी लगाने वाले दो दर्जन मजदूरों कारोबारी और निर्धन छात्राओं को सहयोग देने के लिए दो दर्जन निःशुल्क साइकिल समाजसेवियों की मदद से प्रदान किया है। यह विचार झंझरी ब्लाक के ग्राम पकड़ी निवासी समाजसेवी अयोध्या प्रसाद मिश्र ने बेलसर ब्लाक के ग्राम सुनौली मुहम्मदपुर में आयोजित आजीविका व शिक्षा विकास कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि व वितरण कार्यक्रम के आयोजक व बेलसर के सक्रिय युवा समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शास्त्रों में शिक्षा दान को महायज्ञ का दर्जा दिया गया है। इसलिए शारदीय नवरात्रि में गरीब परिवारों की देवी स्वरूपा छात्राओं को साइकिल देने का निर्णय लिया गया। आयोजक ने कहा कि करोना काल में मजदूर व असहाय परिवार के लोगो को खाद्यान्न वितरित किया गया है। भविष्य में भी जन सहयोग से निर्धन परिवारों को मदद करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रकृति, महिमा, अंशिका गुप्ता, अंशिका सिंह, नीशू यादव, आदि छात्राओं के साथ अमित, रामनरेश, लल्लन, कमलेश, सत्यनारायण, परदेशी, राम औतार दिनेश सांवले एवं राम निहाल आदि मजदूर साइकिल पाकर निहाल हो गए।

यह भी पढ़ें : जीर्णोद्धार के बाद पुनः जंगल बन रहा है सरस हाट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular