Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सपा नेता राहुल शुक्ला ने क्षेत्र के दुर्गा पाण्डालों पर...

Gonda News: सपा नेता राहुल शुक्ला ने क्षेत्र के दुर्गा पाण्डालों पर टेका मत्था

प्रदीप शुक्ला

धानेपुर, गोण्डा। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक श्रीमती नंदिता शुक्ला के सुपुत्र राहुल शुक्ला इस बार होने वाले विधान सभा चुनाव में मेहनौन सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के तकरीबन सभी पूजा स्थलों का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया एवं माँ दुर्गा से समाने मत्था टेक कर आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर उन्होंने पूर्ण आत्म विश्वास के साथ कहा कि जिनको जो प्रचार करना है, वह करें, इस बात की उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मेहनौन की सीट से उनको टिकट मिलना तय है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता घनश्याम शुक्ला की स्मृति की याद दिलाते हुए उपस्थित जन समूह से कहा कि मेरे पिता ने मेहनौन की भलाई के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। जनता का आशीर्वाद मिला तो अपने पिता की तरह पुरी तन्मयता से जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए काम करूँगा। उन्होंने ग्राम सभा डेबरी कलां, ढुढाव, बनकटी, तिनोहना, सांगीपुर, दुर्जनपुर माफ़ी, पिपरा लालच, पण्डित पुरवा, तिवारी पुरवा, शीरपुरवा में माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई, जहां लोगों ने उनका स्वागत तथा अभिनन्दन करते हुए समर्थन स्वरुप आशीर्वाद दिया है। उनके साथ सत्य नारायण, अखिलेश वर्मा, मौर्या टेलर, विकास तिवारी, फौजदार तिवारी, राम कृपाल तिवारी, अवधेश तिवारी, मनोज मास्टर, उमंग मिश्रा, सुरेश तिवारी, राम बहोर, गुड़फु ओझा, महंगी नेता, मुरली, राजेन्द्र, पप्पू नेता सहित दर्जनों लोग साथ रहे।

यह भी पढ़ें : SDM ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular