Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सपा नेता ने पुल से जेसीबी लगवाकर हटाई जलकुम्भी, आवागमन...

Gonda News: सपा नेता ने पुल से जेसीबी लगवाकर हटाई जलकुम्भी, आवागमन शुरू

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चंदवतपुर घाट पर बने पुल के ऊपर पिछले दो हफ्तों से तीन फुट पानी का भराव था। बतातें चलें कि ये पुल दो विधानसभाओं विधानसभा गोण्डा एवं विधानसभा कटरा बाजार के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है, साथ ही साथ इस सड़क से लखनऊ जाने वाले वाहन गुजरते हैं। मंगलवार की सुबह गांव वालों के अनुरोध पर सपा नेता सूरज सिंह ने मौके पर पहुँच कर जेसीबी मशीन द्वारा न केवल पुल के दोनों ओर जमी जलकुम्भी और गन्दगी हटवाई, बल्कि गांव वालों और सपा कार्यकर्ताओं शिव सम्पत, राजेश दीक्षित, सरफराज सोनू, भूपेंद्र सिंह, लालचंद्र गौतम, दिनेश यादव, लिटिल गुप्ता, सूरज गोस्वामी, संजय सिंह, छोटू सिंह, शिवा सिंह, तहजीब, गौरव वर्मा, देशराज भारती, रंजीत सोनकर, शुभम जायसवाल, नीरज पाण्डेय आदि के साथ खुद भी श्रमदान कर मदद की। इसका परिणाम यह रहा कि आधे घंटे के भीतर पानी तेजी से बहने लगा और जलभराव की स्थिति कम हो गयी। गाँव वालों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से इस पार वालों को उस पार जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। लगभग 16 किमी. ज्यादा चलना पड़ रहा था। ऐसे में सपा नेता ने क्षेत्रवासियों को काफी राहत पहुँचायी है। उपस्थित लोगों में सर्व श्री कप्तान पाण्डेय, सुशील शुक्ल, नकछेद पाण्डेय, ईश्वर दयाल पाण्डेय, मदन पाण्डेय, पीरू, बब्बन, अर्जुन पंडित, बबलू पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, मालिक राम तिवारी आदि लोगों ने इस अतुलनीय प्रयास की सराहना की।

Gonda News: सपा नेता ने पुल से जेसीबी लगवाकर हटाई जलकुम्भी, आवागमन शुरू

यह भी पढ़ें :नन्हे क्रिकेटर रोविन को 11000 का चेक देकर डॉ अनिता मिश्रा ने बढ़ाया हौसला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular