संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय कस्बे में स्थित सन्त कबीर आश्रम पर ब्रह्मलीन सन्तों की पुण्य स्मृति में विशाल भण्डारे के साथ सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कबीर आश्रम के संरक्षक सन्त गुणवन्त दास एवं सोनबरसा पोखरा के महंत छोटे बाबा के संरक्षण में ब्रह्मस्वरूप गुरुओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सन्तों ने प्रवचन देकर सत्संग की महिमा के महत्व को समझाया। इस अवसर पर प्रयागराज से पूज्यपाद सन्त धर्मेन्द्र साहब सहित अनेक प्रबुद्ध सन्तों का आगमन हुआ। कबीर आश्रम के पूर्व संरक्षक विमल साहेब के प्रिय कबीर वाणी व्याख्याकार कमलापति पाण्डेय तथा जनपद से दूरदराज के संतों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर ब्रह्मलीन सन्तों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भण्डारे में कस्बे वासियों सहित ग्रामीण अंचलों से भी अनुयायी प्रसाद ग्रहण करने आये। इस आयोजन में निवेदक के रूप में द्वारिका प्रसाद, कमलापति पाण्डेय, जगमोहन दास श्रीवास्तव, मंशा राम वर्मा (ज्योति गैस एजेंसी) करुणानिधि तिवारी, चेत राम, इत्यादि लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया है।
यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
