संवाददाता
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया। गोण्डा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी से लैस करने की प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में 217 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अध्ययनरत विद्यार्थियों को तकनीकी उन्नयन हेतु निःशुल्क स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण कर रही है। सरकार की यह प्रशंसनीय योजना है। तकनीक का सहारा लेकर विद्यार्थी स्वयं को उन्नत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक गजट का सदुपयोग आपको सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि आपको नौकरी पाने के लिए नहीं, नौकरी देने के बारे में सोचना चाहिए। आपका चिंतन और कार्य ही समाज और देश को आगे ले जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने स्मृति चिह्न भेंटकर विधायक का अभिनंदन किया। भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा ने सरकार को साधुवाद दिया और विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया। महाविद्यालय में मोबाइल टेबलेट वितरण के नोडल अधिकारी मनीष शर्मा, समिति के अन्य सदस्य डॉ. शिशिर त्रिपाठी, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, और राकेश मिश्रा ने टेबलेट वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। इस अवसर पर डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. चमन कौर सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे। महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुबोध मिश्र और पूर्व अध्यक्ष उमेश शुक्ल ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नोडल अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को कुछ दिनों में ही मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : इन छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर साइबर ठगी से बचें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
