जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। अर्हता तिथि आगामी 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर सूरज पटेल की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श हेतु आगामी 23 अक्टूबर को अपराहन चार बजे तहसील सदर सभाकक्ष में एक बैठक आहूत की गई है। यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावालियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम नियत किया गया है। इसमें राजनीतिक दलों का सहयोग भी लिया जाना है। इसी पर चर्चा करने के लिए यह बैठक आमंत्रित की गई है। बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति, समस्त अर्ह किन्तु छूटे हुए व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के साथ ही आयोग द्वारा दिए गए सभी निर्देशों पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जनता इंटर कॉलेज की छात्रा पल्लवी बनी प्रोबेशन अधिकारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
