Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सगी विधवा बहनों ने महिला हेल्पलाइन पर की शिकायत

Gonda News : सगी विधवा बहनों ने महिला हेल्पलाइन पर की शिकायत

संपत्ति के लिए छीना झपटी कर जान से मारने की कोशिश का लगाया आरोप

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के मांऊपुरवा में दो सगी विधवा बहनों को संपत्ति के लिए जेठ के लड़कों द्वारा जबरन मारपीट कर छीना झपटी करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला परसपुर थाने के नजदीक माऊँ पुरवा हरदी टांड़ का है। यहां दो सगी बहनें सुगना और सोना हैं। उन्होंने बताया कि उन दोनों के पति मृत हो चुके हैं और उनके कोई संतान भी नहीं है। परिणाम स्वरूप उनकी देखरेख उनके भाई करते हैं जिनको दोनों बहनों ने बिना किसी दबाव के अपनी पूरी संपत्ति अपने भाइयों को बैनामा कर दी है। महिलाओं के अनुसार, उनके जेठ के लड़के आए दिन इनके साथ मारपीट और बेइज्जती करने की मंशा से परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेकर कार्रवाई कब तक की जाती है।

यह भी पढ़ें :  गौरा विधायक को MCC उल्लंघन का नोटिस जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular