जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत मेगा इवेंट नायिका के आयोजन में विशिष्ट स्थान हासिल करने वाली सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला की छात्रा दीपा कुमारी शुक्रवार को सांकेतिक रूप से महिला थाने की इंचार्ज बनी। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती पूनम यादव ने उसे एक घंटे के लिए नायिका के रूप में अपने पद का कार्यभार सौंपा। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर छात्रा ने महिलाओं से उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। श्रीमती हदीसुन निशा द्वारा पारिवारिक समस्या को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातमा व जिला समन्वयक ज्योत्सना सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाएं व बालिकाएं स्वावलम्बी बन रही हैं। वह अपने कैरियर व भविष्य के प्रति फैसला लेकर शीर्ष ऊंचाई की ओर अग्रसर हैं। विद्यालय की अन्य छात्राएं यासमीन, फलक, सभा, मुस्कान, रेखा आदि ने भी महिला थानाध्यक्ष श्रीमती यादव से उनके कार्य व प्रक्रिया का अनुभव लेते हुए भविष्य में इस क्षेत्र में कैरियर बनाने संबंधी टिप्स भी लिए। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा, टीम मेंबर देव मणि मिश्र, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला की अध्यापिका श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें : आधा दर्जन IPS अधिकारियों के तबादले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
