Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सकुशल मिले तीन दिन से लापता हियुवा. के ब्लाक अध्यक्ष

Gonda News: सकुशल मिले तीन दिन से लापता हियुवा. के ब्लाक अध्यक्ष

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। तीन दिन से लापता हिंदू युवा वाहिनी के मुजेहना ब्लाक के अध्यक्ष को धानेपुर पुलिस ने शुक्रवार को खोज निकाला। वह हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय के कार्यालय पर मिले। उनके मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। धानेपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापारा गांव के रहने वाले उमाशंकर तिवारी हिंदू युवा वाहिनी के मुजेहना ब्लाक अध्यक्ष हैं। 27 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के एलबीएस चौराहे से अचानक लापता हो गए थे। मामले में उनकी पत्नी सावित्री देवी ने थाने पर तहरीर देकर पड़ोसी गांव के आधा दर्जन लोगों को उमाशंकर के अपहरण का आरोप लगाया था। साथ ही अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने अपहरण की बात सुनी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि उमाशंकर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय के कार्यालय पर मौजूद हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उमाशंकर को नाटकीय तरीके से बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उमाशंकर ने बताया कि 28 जुलाई को गोण्डा से तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना गांव के रहने वाले अपने मित्र बड़कऊ के घर चले गए थे। 29 जुलाई को लौटे तो पता चला कि पत्नी से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वह जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और धानेपुर पुलिस को खुद के सकुशल होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि उमाशंकर को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular