Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क

Gonda News : संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क

23 बाढ़ चौकियां सक्रिय, लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राजस्व टीमों व मेडिकल टीमों को सक्रिय कर दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इस वर्ष 17 जून से अब तक लगभग 896 मिली लीटर वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति में जिले की दो तहसीलों करनैलगंज व तरबगंज के गांव प्रभावित होते हैं, परन्तु इस वर्ष अभी बाढ़ से कोई गांव प्रभावित नहीं हुआ है। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण करनैलगंज व तरबगंज में 160 हेक्टेयर क्षेत्रफल वर्षा के कारण प्रभावित हुआ है जिसमें 80 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल भी प्रभावित हुई है तथा अब तक एक मकान पूरी तरह से दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार घाघरा नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 23 बाढ़ चाकियां सक्रिय हैं तथा 02 राहत शिविर वर्तमान में संचालित हैं। 26 नावों की उपलब्धता के साथ ही 01 प्लाटून पीएसी की फ्लड बटालियन भी तहसील तरबगंज में तैनात है। मेडिकल रिस्पान्स के लिए मेडिकल की 19 टीमें गठित हैं तथा अब तक 408 लोगां का उपचार मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 14870 लोगों को क्लोरीन की टैबलेट तथा 774 लोगों को ओरआरएस घोल का पैकेट दिया जा चुका है। पशुओं को रोगों से बचाने हेतु 154693 पशुओं का टीकाकरण पशुपालन विभाग द्वारा किया जा चुका है। आपदा के दौरान त्वरित सहायता मुहैया कराने के लिए चारों तहसीलों के 60-60 लेखपालों सहित 240 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular