संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत एक 19 वर्षीय लड़की की लाश नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम भोंका से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोंका गांव निवासी वसीम की लड़की गांव के बगल में चल रहे अंजुमन के लंगर में खाना खाने गई थी। बाद में संदिग्धावस्था में नहर में उसकी लाश मिली। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें : सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवनों की गुणवत्ता जांचेगी टेक्निकल टीम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
