Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आशा बहुआें को दी...

Gonda News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आशा बहुआें को दी गई ट्रेनिंग

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियन्त्रण अभियान को लेकर इटियाथोक ब्भ्ब् अद्दिक्षक ने ANM संग आशा बहुओ को ट्रेनिंग दी। इस दौरान यहां प्रशिक्षण में आशा बहुओ को अनेक प्रकार की उपयोगी जानकारियां दी गई साथ ही अभिलेख तैयार करने के तरीके भी बताये गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र सिंह व बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह के मौजूदगी में यहां इस ट्रेनिंग का आयोजन हुआ। इस दौरान आगामी 7 से 16 सितम्बर तक चलने वाले विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में मौजूद आशा बहुओ को प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक ने बीसीपीएम को निर्देश दिये कि अभियान आरम्भ होने से पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि समय से माईक्रोप्लान बनाकर सभी आशाओ को बाकायदा अभियान के लिए हरहाल में तैयार कर दिया जाय। क्षेत्र के लोगो को कैसे व किन विषयो पर जागरूक किया जावेगा अद्दिक्षक ने इस बाबत भी सभी आशाओ को उपयोगी जानकारियां प्रदान की।

यह भी पढ़ें : जायरीनों से भरी टैम्पो पल्टी, मां-बेटे समेत पांच की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular