जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रत्येक 15 अगस्त पर कचहरी परिसर में पौधरोपण करने वाले अधिवक्ता श्रीराम गुप्त ने रविवार को भी पौधरोपण किया। इनके द्वारा कचहरी परिसर में अब तक रोपित लगभग 40 पेड़ बड़े हो चुके हैं। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट, सीजीएम तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अशोक के पांच पौध रोपित किए गए तथा ट्रीगार्ड लगाया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे इस कार्य के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी द्वारा माल्यार्पण कर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माधव राज मिश्रा, राम बुझारत दुबे, राम कृपाल शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, बाल किशन साहू एडवोकेट सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें : सीएम आवास पर फेंके गए पेट्रोल बम, गृहमंत्री का इस्तीफा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
