प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। हाउसिंग कॉलोनी निवासी आशुतोष मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर के साथ मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के नेतृत्व में मुझे कार्य करने का जो अवसर मिला है, मैं हृदय से उनका, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व राजनाथ सिंह का जीवन भर ऋणी रहूंगा। उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा करके एक जिम्मेदार पद पर मनोनयन किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश महेश्वरी, प्रदेश संगठन महामंत्री योगेंद्र गंगवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
