31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाकर गठित होगी कार्यकारिणी
संवाददाता
गोण्डा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को शहर के सिंचाई डाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई और सदस्यता अभियान शुरू किया गया। बैठक में करीब तीन दर्जन वरिष्ठ पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ली जिसमें अधिकांश जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। सिंचाई डाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी पत्रकार साथी संगठन की सदस्यता लेना चाहते हैं, वे सदस्यता फार्म को विधिवत भरकर निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता ले सकते हैं। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद नवरात्रि में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से जिले के वरिष्ठ पत्रकार उमानाथ तिवारी व राजकुमार सिंह को संगठन का सह संयोजक नामित किया गया है और उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में मौजूद कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस मौके पर जानकी शरण द्विवेदी, संजय तिवारी, उमानाथ तिवारी, एसएन शर्मा, राजकुमार सिंह, लवलेश श्रीवास्तव, शिवानंद मिश्रा, यज्ञ चतुर्वेदी, राजमंगल सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, विशाल सिंह, रोहित तिवारी, चंद्रेश्वर तिवारी, अम्बिकेश्वर पांडेय, अनिल पाठक, कृष्ण कुमार कुरील, प्रवीण श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, समर पाल यादव, मोहसिन, अवधेश सिंह, मथुरा मिश्रा, भोला नाथ मिश्रा, विपिन सिंह, अजय तिवारी, आलोक ओझा, विपिन सिंह, जयदीप शुक्ला, पंकज सिन्हा, भूपेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
