जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल ने शारदीय नवरात्र में जनपद के सभी देवी भक्तों का आह्वान किया है कि देवी का पूजन श्रद्धा भक्ति व स्वच्छ भाव से सादगी व सौहार्द के वातावरण में करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। मंगलवार को नगर की पूजा समितियों व आयोजकों से किए गए अनुरोध में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शुक्ल ने कहा है कि देवी के नौ रूप ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप हैं। जननी जन्म भूमि व प्रकृति के रूप में देवी मां हमें जीवन संचालित करने की शक्ति ऊर्जा एवं प्रेरणा देती हैं। श्री शुक्ल ने पूजा पंडालों के आयोजकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन से पूजा पंडालों में समुचित साफ सफाई चूना छिड़काव अबाध जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति के साथ ही पूजा के दौरान खैरा भवानी व मालवीय नगर सहित सभी पूजा स्थलों के आस पास मांस मछली व अंडा की दुकानें बंद करने की मांग की गई है। देवी विसर्जन स्थल समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा की व्यवस्था करने का प्रशासन ने सहमति प्रदान की है। पूजा समिति के महामंत्री व विहिप के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा ने प्रशासन से संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने व विसर्जन के समय सभी मूर्तियों की सुरक्षा व शहर के सभी मार्गों पर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने का अनुरोध किया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र व पूर्व विधायक तुलसीदास रायचन्दानी ने शारदीय नवरात्र में पूजन के दौरान कोविड-19 के प्रावधानों का पालन करने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें : बाराही मां के दर्शन हेतु लग रहा श्रद्धालुओं का तांता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
