Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

Gonda News: शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जनपद के बभनजोत विकास क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सबना के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई बभनजोत की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सर्वसम्मति से ललित मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष, चन्दन सिंह को महामंत्री, धर्मेंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार यादव को उपाध्यक्ष पद की शपथ महासंघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हंसराज वर्मा ने दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन अतुल कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरी लगन के साथ काम करेगा। जगन्नाथ त्रिपाठी ने शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की। संतोष कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सिद्धान्तों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक बभनजोत के संदीप श्रीवास्तव, विपिन शर्मा, गुलाम सरवर, रविकुमार, जगदीश, प्रशान्त राय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : गरीब कल्याण मेले में जमा करें आवेदन, जल्द मिलेगी मंजूरी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular