Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शुरू हो गई विधानसभा चुनावों की तैयारी, CEO ने ली...

Gonda News: शुरू हो गई विधानसभा चुनावों की तैयारी, CEO ने ली बैठक

संवाददाता

गोण्डा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 तथा विधानसभा निर्वाचक नियमावलियों के पुनरीक्षण हेतु बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में संबंधित अधिकारियों द्वारा वर्चुवल प्रतिभाग किया गया। बैठक में स्वीप नोडल अधिकारी की नियुक्ति, स्वीप कोर कमेटी के गठन, जनपद स्तर पर स्वीप आइकन नामित करने, दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग, मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता से संबंधित प्रचार-प्रसार, स्वीप कार्ययोजना की तैयारी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराये जाने आदि के संबंध में गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपनिदेशक सूचना डॉ. राजेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी व कर्मी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  …. तो इसलिए SC ने रद्द किया सामूहिक दुष्कर्म मामले में HC का फैसला!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular