प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। विकास खंड इटियाथोक के सभागार में मंगलवार को दिब्यांग जन कल्याण विभाग द्वारा पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के पात्रों को मुफ्त कृत्रिम अंग देने के लिए यहां पंजीकरण हुआ। शिविर में मेंहनौन विधानसभा अंर्तगत रुपईडीह, इटियाथोक सहित क्षेत्र के तमाम पात्रों ने आकर अपना अपना पंजीकरण करवाया। इस दौरान ब्लाक के बीडीओ पन्नालाल ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए दिव्यांगों के लिए प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी करते रहे। यहां जिले से आई टीम के सहयोग में ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी सहित स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे। एडीओ आईएसबी विकास मिश्रा ने बताया कि पंजीकरण के बाद पात्र व चयनित लोगो को जरूरी उपकरण जल्द ही मिलेगा। सहायक प्रबंधक भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुल 450 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ जिनको एक माह मे उपकरण प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
