Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शिविर में बालिकाओं को लैंगिक अपराधों के प्रति किया गया...

Gonda News: शिविर में बालिकाओं को लैंगिक अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इण्टर कालेज में अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लैंगिक अपराध विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित महिला एवं बालिकाओं को समाज सेविका/अधिवक्ता रुचि मोदी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं 11 अक्टूबर को अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में महिलाओं के सन्दर्भ में नारी सशक्तीकरण व अद्यतन विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि वर्तमान दौर में महिलाओं को समाज में समान अधिकार, समान वेतन पाने का अधिकार, नारी सशक्तीकरण हेतु विभिन्न विधिक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्पीड़न न करने, सम्पत्ति का अधिकार, गरिमामय जीवन जीने का अधिकार, अपराध से पीड़ित महिलाओं का नाम उजागर न करने का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार एवं मातृत्व सम्बन्धी अधिकार आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों यथा घरेलू हिंसा भरण पोषण आदि आदि की विधिवत जानकारी दी गयी। विधिक साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125, भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत द्विविवाह, दहेज के लिए कू्ररता, बाल श्रम निवारण व नियंत्रण अधिनियम 1986, किशोर न्याय अधिनियम 2006, बाल विवाह निवारण अधिनियम 2006 आदि के विधिक प्रावधानों के बावत विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उक्त अधिनियमों के प्रभावी कार्यान्वयन के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को भी जागरूक किया गया। दूरस्थ ग्रामीण एवं दूरगामी क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्ति आनलाइन के माध्यम से विधिक सेवाओं की जानकारी तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लांच किये गये लीगल सर्विस मोबाइल ऐप के बारे में उपस्थित जनमानस को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार यादव मण्डलीय तकनीकी सहायक, गीता त्रिपाठी प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज, फरहाना फातिमा महिला कल्याण अधिकारी, जेपी यादव विधि सहायक परिवीक्षा अधिकारी, एसवी यादव लिपिक समाज कल्याण अधिकारी, पराविधिक स्वयं सेवक प्रभूनाथ, संजय कुमार, पाटश्वरी, मो. इरफान आदि अन्य कर्मचारीगण के साथ जनसमूह उपस्थित रहे।

Gonda News: शिविर में बालिकाओं को लैंगिक अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

यह भी पढ़ें : मंदिर में चेन चोरी करने वाली महिला गई जेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular