अनुदेशक स्वेदश मिश्र बनवा रहे हैं मनमोहक वस्तुएं
संवाददाता
छपिया, गोण्डा। बच्चों की बचपन से ही मिट्टी में खेलने की प्रवृत्ति होती है तथा गीली मिट्टी या गीला आटा मिलने पर वह तरह-तरह की वस्तुएं बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कला के अंशकालिक अनुदेशकों द्वारा छात्रों को शिल्प कला से संबंधित विभिन्न वस्तुओं को बनाने हेतु बच्चों को नवीन जानकारी से अवगत कराया जाता है। यह जानकारी देते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटखास में कार्यरत कला अनुदेशक स्वदेश कुमार मिश्र ने बताया कि उनके द्वारा बच्चों से सूखी मिट्टी को बारीक कुटवाकर फिर उचित मात्रा में पानी डालकर कम से कम दो घंटे भिगोने के बाद आटे की तरह गूथ लेने की विधा सहित सावधानी के साथ कुछ शिल्प कार्य कराया गया। यह शिल्प अत्यन्त मनमोहक हैं। इन्हें तैयार करने में कक्षा आठ की छात्रा प्राची सिंह, निशा सिंह, अमित गौतम, राजमणि, हर्ष सिंह, अंशु गौतम आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : CDO ने किया प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
