संवाददाता
नवाबगंज, गोण्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर के मजरा-बलीपुर शानी में मंगलवार की देर शाम को सुरेश दूबे (35) पुत्र प्रेम नरायन नामक युवक की जहरीला सांप काट लेने से उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिवार वाले उपचार के लिए उसे फैजाबाद चिकित्सालय ले गये, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक की पत्नी रूबी दूबे प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर सानी में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। मृतक अपने पीछे बृद्ध माता-पिता, चार भाई, दो बहनों के साथ पन्द्रह वर्षीय एक बेटा छोड़ गया है। घटना से परिवार में मातम फैला हुआ है।
