संवाददाता
गोण्डा। शिक्षा के महत्व को देखते हुए शासन व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने के संकल्प को सफल बनाने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय बरईपारा द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। विकास खण्ड इटियाथोक के बरईपारा ग्राम पंचायत के छोटी धनोहरी, तेलियनपुरवा, रामनगर मजरे से होते हुए विद्यालय के सैकड़ो बच्चों ने ‘21वीं सदी की यही पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार,’ ’सर्व शिक्षा का अभियान, सबको मिले प्राथमिक ज्ञान,’ ‘शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है’ जैसे नारों को तख्ती पर लिखकर बुलंद आवाज में नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी जगह-जगह रुककर ग्रामवासियों को 6 से 14 साल के बच्चों को स्कूल पास के सरकारी स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
