पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य एवं चाइल्ड लाइन की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बच्चां में ड्रग्स व मादक पदार्थों की लत पर रोक लगाने के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस थाना, चाइल्ड लाइन, स्वास्थ्य विभाग एवं आबकारी विभाग द्वारा सदर तहसील के धानेपुर तथा बाबागंज बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बताया गया कि शिक्षण संस्थान के पास तम्बाकू, बीड़ी सिगरेट, गुटखा तथा शराब न बेचा जाय। ऐसा करने पर धारा 77/78 जेजे एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में बाजारों के मेडिकल स्टोर्स में लगे कैमरों को चेक किया गया। दुकानदारों को कैमरे सही लोकेशन पर रखने के लिए कहा गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रीति सिंह द्वारा सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों ंको प्रतिबंधित दवा न बेची जाय। बिना डाक्टर के परामर्श व पर्ची के प्रतिबंधित नारकोटिक, नशीली दवाएं नहीं देने हेतु निर्देशित किया गया। इस अभियान के दौरान अबिकारी निरीक्षक रामकुमार यादव द्वारा शराब के दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शराब कत्तई न दें। ऐसा करते हुए पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ए.एच.टी.यू. प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि अगर बच्चां से कोई बाल श्रम कराता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा ने सभी मेडिकल के दुकानदारों को बताया कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार हैं। इनसे बाल श्रम न करवायें। इस दौरान महिला आरक्षी बबिता सिंह, मीनू यादव व कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : रात में टीका लगवाते चार गिरफ्तार, 18 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
