Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता है-प्रतीक

Gonda News: शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता है-प्रतीक

विकास सोनी

गोण्डा। शहर के प्रतिष्ठित फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में बहुत ही उत्साह और सम्मानजनक तरह से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के उत्साहवर्धन और शुभकामनाएं देने के लिये मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और विधान परिषद सदस्य डेंज़िल जे. गोडिन और विद्यालय के प्रबंधक फादर साइमन फर्नांडीज उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और डा. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत किये गये। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर उनकी समस्याओं का निवारण करता है। वही आदर्श शिक्षक है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधान परिषद सदस्य डेंज़िल ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान और उनके विचारों तथा संदेशों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक फादर साइमन फर्नांडीज ने अपने वक्तव्य में शिक्षकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें : किसानों को मिला BJP MP का साथ, कहा-उनका दर्द समझें

अन्त में विद्यालय के प्राचार्य फादर पाल कोरया ने अपने वक्तव्य में शिक्षकों और छात्रों के सराहनीय कार्यों के लिये उन्हे प्रोत्साहित किया। फादर पाल कोरया ने सभी विशिष्ट अतिथियों को उनके आगमन और सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सभी शिक्षकों को विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीपी यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, डा. लीना गोडिन, पैरिश प्रीश्ट फादर जॉर्ज, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर हेलेना उप प्राचार्य फादर रमेश, कोआर्डिनेटर सिस्टर स्मिथा ओर सिस्टर समीक्षा, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकायें और कर्मचारीगण, बहुत से छात्र छात्राएँ और मीडिया समूह से बहुत से पत्रकार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका चारु सेठ ने किया।

Gonda News: शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता है-प्रतीक

यह भी पढ़ें : जब युवक को करनी पड़ी लाश से शादी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular