Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शिक्षक समस्याओं के निदान हेतु कमेटी गठित, दस दिन में...

Gonda News: शिक्षक समस्याओं के निदान हेतु कमेटी गठित, दस दिन में देनी होगी रिपोर्ट

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की ओर से जनपद गोण्डा के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं अनुदेशकों तथा रसोइयों की समस्याओं का निराकरण कराये जाने के संबंध दिए गए प्रत्यावेदन के क्रम में चार सदस्यीय समिति का गठन कर दस दिन में रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान में रुचि न लेने के कारण कई प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्रत्यावेदन में मुख्यतः मृतक शिक्षकों के आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति, उनके देयकों का भुगतान, पेंशन स्वीकृति, रसोइयों का मानदेय भुगतान आदि प्रकरणों सहित कुल 11 बिंदुओं का उल्लेख किया है। प्रत्यावेदन में उल्लिखित बिन्दु प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति के हैं, जिनका समयबद्ध रूप से निस्तारण कराने तथा विभागीय स्तर पर किए जा रहे विलंब के सम्बन्ध में उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही अपेक्षित है। इसलिए प्रत्यावेदन में बताए गए बिंदुओं पर ससमय कार्यवाही सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी अध्यक्ष तथा वीर बहादुर यादव उपजिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य तथा मुख्य कोषाधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को निर्देशित किया है कि प्रत्यावेदन के सभी बिंन्दुओं पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आख्या एवं वांछित अभिलेख प्राप्त करते हुए उनके परीक्षणोपरान्त प्रकरणवार आख्या 10 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन प्रकरणों के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों के स्तर से लापरवाही पाई जाती है। उनके सम्बन्ध में उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जाए।

यह भी पढ़ें : 21 सितम्बर से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे बिजली विभाग के अभियन्ता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular