जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ की चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस क्रम में एलबीएस पीजी कालेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. मंशाराम वर्मा गुरुवार को अध्यक्ष पद हेतु मत, समर्थन, शुभकामना एवं आशीर्वाद जुटाने के क्रम में बहराइच जनपद का दौरा किया तथा वहां के महाविद्यालयों में सम्पर्क कर शिक्षक साथियों से मत एवं समर्थन की मांग की।

डा. वर्मा ने बताया कि किसान पीजी कॉलेज बहराइच एकेडमिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध उच्च शिक्षण संस्थान है। विज्ञापन संख्या 49 में प्राचार्य पद हेतु इस संस्थान ने चार प्राचार्य दिये हैं। इनमें यहां के वर्तमान प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना महोदय, डॉ. राजवीर सिंह, डा. शिवम श्रीवास्तव एवं डॉ चंद्र मोहन उपाध्याय शामिल हैं। डा. वर्मा ने इस क्रम में डॉ. चंद्र मोहन उपाध्याय से मिलकर उन्हें प्राचार्य पद पर चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनसे अपने लिए भी आशीर्वाद मांगा। उन्होंने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

इसी प्रकार डा. वर्मा स्त्री शिक्षा के लिए अग्रगण्य बहराइच जनपद के उच्च शिक्षण संस्थान महिला महाविद्यालय बहराइच भी पहुंचे। यह कालेज अपने अनुशासन और अध्यापन के लिए जाना जाता है, जिसका श्रेय उत्कृष्ट नेतृत्व और महाविद्यालय प्रशासन को जाता है। डा. मंशाराम वर्मा गुरुवार को इस महाविद्यालय की प्राचार्य से भेंटकर उनका आशीर्वाद स समर्थन मांगा। प्राध्यापिका बहनों ने भी उनको समर्थन के प्रति आश्वस्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें : बेसिक शिक्षा विभाग में भी राज्य पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर रोक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
