Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का अंग वस्त्र व प्रशस्ति...

Gonda News: शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

समाज की दशा और दिशा के निर्णायक होते हैं शिक्षक-मार्कण्डेय शाही

माता-पिता और शिक्षक दुनिया के सबसे बड़े मार्गदर्शक-सूरज पटेल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बीते वर्षों में शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने, बच्चों में पढ़ाई के प्रति ललक पैदा करने और कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास के संचालन में योगदान देने वाले 75 शिक्षकों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) पर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 75-75 उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।
दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज की दशा और दिशा तय करते हैं। वे अपने ज्ञान के माध्यम से बच्चों में नैतिकता, राष्ट्र प्रेम व कुछ कर गुजरने का जज्बा भरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गुरू को भगवान से बड़ा दर्जा आदि काल से ही दिया गया है। आज के परिवेश में पुस्तकीय ज्ञान ही प्रासंगिता नहीं रह गई है, बल्कि सामाजिक मूल्यों की भी जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु नकल विहीन परीक्षाएं आयेजित कराने का प्रयास किया गया। इसी के साथ बालिका व महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले गुरूजनों को बधाई दी।

Gonda News: शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत हुए ASP शिवराज

सम्मान समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सूरज पटेल ने कहा कि माता-पिता और शिक्षक दुनिया के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा नींव मजबूत करने का काम करती है तो वहीं माध्यमिक शिक्षा बच्चों का वास्तविक चरित्र निर्माण का कार्य करती है। उन्होंने महान दार्शनिक अरस्तु के प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से सभागार में उपस्थित अध्यापकों को प्रोत्साहित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने विगत चार वर्षों में माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों में सरकारी कालेजों में 73 अध्यापकों तथा अनुदानित विद्यालयों में 53 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है तथा शीघ्र ही 21 संस्कृत विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयों में संसाधनों एवं अवस्थापना सुविधाओं को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस अवसर पर बधाई दी। इस दौरान नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 75 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News: शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

Gonda News: शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें : अदालत से दोषी ठहराए जाने तक व्यक्ति दोषी नहीं, केवल आरोपी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular