जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। स्थानीय मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज में बीबीए, बीसीए के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करके शिक्षकों को सम्मानित करते हुए समस्त विश्व को एक शिक्षालय मानने वाले भारतीय संस्कृति के संवाहक एवं प्रख्यात शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। स्वागत भाषण में बोलते हुए छात्रा निदा खान ने कहा कि संस्था के संस्थापक हज़रत महबूब मीना शाह (बाबा जी) की दूरदृष्टिता का ही प्रमाण है कि गोण्डा जैसे पिछड़े जिले में कंप्यूटर के क्षेत्र में जनपदवासियों को नई दिशा मिली। छात्र छात्राओं ने शिक्षक वंदना करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वरचित गीत द्वारा अल्फिया, अनन्या, महविश एवं प्रांजलि ने कालेज की व्यवस्था का वर्णन किया। बच्चों द्वारा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। पर्चियां निकाल कर शिक्षकों से छात्र/छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए कहा जिसमें तौकीर प्रथम, अजय द्वितीय एवं मोनिका दुबे तृतीय स्थान पर रहे। विभूति, देवशील, और तरुण को सांत्वना पुरस्कार मिला। महाविद्यालय के प्रबंधक सईद हसन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जीवन के प्रत्येक क्षण में शिक्षक दिवस को याद रखने की आवश्कयता हैं। हर व्यक्ति का विकास शिक्षक के रूप में ही होता हैं। प्राचार्य डॉ त्रिलोचन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक विद्यार्थी का रोल मॉडल होता है। विद्यार्थी शिक्षकों के क्रियाकलापों का अनुकरण करता है। इसलिए शिक्षक को सचेत रहते हुए अपने व्यवहार को अनुकरणीय एवं संयमित रखना होगा। सेंटर मैनेजर अजय टंडन ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। रौनित एवं प्रतिष्ठा ने कार्यक्रम का सफल संचालन करके तथा शाद आलम, मुदस्सिर, ओवैश, जामी आलम, अभिनव, रिया आदि ने मंच, जलपान एवं पूरी व्यवस्था में अपना भरपूर सहयोग किया। कार्यक्रम में फ़िरोज़ खान, मोनिका टंडन, तबरेज़ आलम, अखिलेश पाठक, सुशांत श्रीवास्तव, विभूति मणि त्रिपाठी, मोनिका दुबे, राघवेंद्र पांडेय, तौकीर आलम, नूर अली, इबारत अली, पूनम रस्तोगी, फरजाना खातून, सुमित डंग, अब्दुल करीम, जावेद, आरिफ, शरीफ आलम आदि को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 15 जख्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
