गरीब बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान करवा रही हैं डॉ अनिता मिश्रा
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के इंक़लाब फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र गोण्डा मेडिकल सेंटर की डॉ अनिता मिश्रा को देकर सम्मानित किया है। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस पर डॉ अनिता मिश्रा को उनके सरानीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क कॉपी, ड्रेस व अन्य वस्तुओं का वितरण करवाई जाती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक बच्चे की आर्थिक सहायता की और अन्य कई बच्चों का इलाज भी अपने पैसों से करवाया है। इसके लिए इंकलाब फाउंडेशन द्वारा चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संरक्षक अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल वह नहीं होता है, जिसने आपको पढ़ाया हो। असली शिक्षक वह है जिसने आपको सही रास्ता दिखाया हो और सत्य के रास्ता पर चलना सिखाए। अनिल सिंह विसेन व रजनीश पांडेय ने कहा कि डॉ अनिता मिश्रा हमेशा छात्रों को मार्गदर्शन करती रहती हैं। जरूरतमंद छात्रों के मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं, इसीलिए शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, SSB के 11 जवान घायल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
