प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोण्डा। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम हीरा लाल से मिला और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकां को बीएलओ पद से हटाये जाने के बारे में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश की प्रति के साथ मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में तथा इलाहाबाद उच्च इलाहाबाद ने रिट याचिका संख्या 11355/2020 एवं 18683/ 2019 में पारित आदेश में शिक्षकां से बीएलओ का कार्य लिये जाने से स्पष्ट मना किया है। इस पर उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि पूर्व में प्राप्त पत्र पर कार्यवाही करते हुए पत्र अपर जिलाधिकारी को भेजा जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने पुनः अवगत कराया कि यदि सक्षम अधिकारी द्वारा शिक्षकां को बीएलओ के कार्य से नहीं हटाया गया तो संगठन न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी के अलावा जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह, जगन्नाथ सिंह, गंगा बख्श सिंह, विपिन कान्त माथुर, राजेश कुमार तिवारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। इस सम्बंध में पूछे जाने पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि प्रश्नगत प्रकरण में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सम्बंधित जिले के पदाभिहित अधिकारियों को उनके प्रत्यावेदन को नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें : रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिन नहीं होगी धान की खरीद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
