Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: शिक्षकों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा आक्टा

Gonda News: शिक्षकों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा आक्टा

संवाददाता

गोण्डा। फुपुक्टा के आह्वान पर लंबित शिक्षक मांगों के समाधान हेतु आगामी 05 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी हेतु बुलाई गई बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कार्यकारिणी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध मलिक महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिंस कसौधन के साथ दुर्व्यवहार करने पर प्राचार्य पर कठोर कार्रवाई की मांग की मांग का मुद्दा छाया रहा। यह जानकारी देते हुए आक्टा के महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को आक्टा के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कार्यकारिणी की बैठक में फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षक की लंबित मांगों के समाधान हेतु आगामी 05 अक्टूबर को अवध विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन एवं शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं बैठक में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध मलिक महाविद्यालय गाजीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिंस कसौधन से दुव्यवहार करने वाली तानाशाह प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह के कार्य प्रणाली की घोर र्भत्सना की गई। आक्टा कार्यकारिणी ने सहमति जताई कि अमर्यादित एवं अनियमित कार्य करने वाली तानाशाह प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. संतलाल, डॉ. अवधेश सिंह, संयुक्त मंत्री, डॉ. अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष, डॉ. आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : नियमित टीकाकरण में फिसड्डी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जवाब तलब

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular