जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। शासन के निर्देश पर एसडीएम सदर, जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को जिले में तीन पेट्रोल पंपों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान टीम को मौके पर कोई विशेष गड़बड़ी नहीं मिली। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि शासन स्तर से पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर गुणवत्ता व घटतौली की जांच के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में उन्होंने एसडीएम सदर वीके सिंह के नेतृत्व में शहर के बस स्टेशन के समीप स्थित मेसर्स बैजनाथ शर्मा एंड संस, जिला अस्पताल के सामने स्थित मेसर्स तिवारी फिलिंग सेंटर व फौव्वारा चौराहे के समीप स्थित मेसर्स गोंडा ट्रांसपोर्ट एंड फारवर्डिंग कंपनी पर पहुंचकर 40 नोजल की जांच किया। जांच टीम ने मौके पर पेट्रोलियम पदार्थों की मात्रा तथा मशीनों आदि की विधिवत पड़ताल की। कई मशीनों को खुलवाकर उनमें लगे चिप व तारों को जांचा गया। हालांकि टीम को मौके पर इन पंपों पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। डीएसओ ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर छापा मारने का अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी करने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में पूर्ति निरीक्षक चंदन कुमार, बांट माप निरीक्षक अरविंद कुमार, बृज किशोर वर्मा, सेल्स अफसर शमसुलजुहा सहित अन्य शामिल रहे। बताते चलें कि डीजल-पेट्रोल की प्रतिदिन बढ़ती कीमतों से हर व्यक्ति परेशान है। इसके कारण कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की गुणवत्ता व मात्रा को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें मिलती रहती हैं। इन्हीं को लेकर शासन गंभीर हुआ और जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

यह भी पढें : DM की अभिनव पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
