Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : शादी के नाम पर ठगे एक लाख रुपए

Gonda News : शादी के नाम पर ठगे एक लाख रुपए

संवाददाता

गोंडा। बेटे की शादी कराने के नाम पर एक अजनबी व्यक्ति ने एक लाख पांच हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित अब मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के चौखट पर दौड़ लगा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत तुलसीपुर निवासी विजयपाल ने बताया कि उसका लड़का राहुल शादी योग्य है। उसकी शादी के लिए करमडीह गांव का निवासी बताने वाला एक व्यक्ति उसके घर आया और शादी करने की बात पक्की कर ली। इसके बाद आरोपी ने लड़की के जेवर व कपड़ा आदि खर्च के लिए उससे दो बार में एक लाख पांच हजार रुपए ले लिए। लड़की दिखाने के लिए उसने वर पक्ष को धानेपुर बाजार बुलाया। वहां पर किसी से फ़ोन पर बात करके पीड़ित को वहीं बैठाकर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद जब फ़ोन लगाया तो फोन बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद जब आरोपी नहीं आया, तो पीड़ित मजबूर होकर अपने घर लौट आया। पीड़ित ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

यह भी पढें : योग दिवस के लिए ब्लॉकों पर तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular