Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : शांतिपूर्ण चुनाव पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दी बधाई

Gonda News : शांतिपूर्ण चुनाव पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दी बधाई

संवाददाता

गोण्डा। सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने सात विधानसभा क्षेत्रों वाले बड़े एवं चुनौतीपूर्ण जनपद में अति संवेदनशील विधान सभा चुनाव निष्पक्ष, निर्विघ्न और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर प्रशासन की निष्पक्षता और मीडिया के दक्षता की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण चुनाव प्रकिया के दौरान जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार का मार्गदर्शन अभिभावक के रूप में मिला। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी का नेतृत्व, दिन रात साथ खड़े रहने वाले मुख्य राजस्व अधिकारी जयराम यादव, एडीएम सुरेश कुमार सोनी की सकारात्मक सोच, पुलिस अधिकारियों, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की दिन रात मेहनत, अभूतपूर्व क्षमता से लैस विकास भवन के साथी अधिकारियों, सभी आर एआरओ, लाइजनिंग आफिसर्स, मंडी समिति, नगर पालिका, सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट व अन्य सभी सहयोगी साथियों की दिन रात मेहनत के कारण जिले में शांतिपूर्ण चुनाव का इतिहास रचा गया। इसके लिए उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, जनपद वासियों को बधाई दी है।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular