Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : शहीद पुलिस कर्मियो को दी गई श्रद्धांजलि

Gonda News : शहीद पुलिस कर्मियो को दी गई श्रद्धांजलि

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। कानपुर घटना को लेकर क्षेत्र के लोगो मे भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना में शहीद पुलिसकर्मियो को इटियाथोक कस्बे मे एक कार्यक्रम कर लोगो ने श्रद्धांजली दी। कानपुर की घटना में समाज के रक्षक वीर पुलिसकर्मीयो की निर्मम हत्या को लेकर गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में लोगो मे काफी गुस्सा व्याप्त है। उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हनुमान मंदिर तिराहा इटियाथोक कस्बे पर शनिवार शाम अनेक लोग एकत्रित हुए और वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभी ने एक स्वर में शासन प्रशासन से उनके परिवार को दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार को नौकरी के साथ- साथ घटना में लिप्त अन्य लोगो सहित उनके अगुवा विकास दुबे को 48 घंटे के अंदर जिंदा या मुर्दा गिरफ्तार करने और फांसी देने की मांग किया। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी दिनेश शुक्ला, सहज राम तिवारी, मुन्ना तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, नरेंद्र दुबे, पंछी, प्रभाकर तिवारी, मनोज शुक्ला, मनोज त्रिवेदी, छोटे पांडे, संजय तिवारी, उमेश मिश्रा, यसपी मिश्रा, अजय मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बाद में सभी ने मिलकर स्थानीय प्रशासन को इस बाबत एक ज्ञापन भी दिया।़

RELATED ARTICLES

Most Popular